Ram Mandir: अयोध्‍या राम मंद‍िर की नई तस्‍वीरें आईं सामने,अक्टूबर(2023) तक पूरा हो जाएगा प्रथम तल

Ayodhya Ram mandir latest news
Spread the love

Read More Article

Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir
Follow Us

Ayodhya Ram Mandir

राजा राम की नगरी में रामलला के द‍िव्‍य और भव्‍य मंद‍िर का न‍िर्माण तेजी से चल रहा है।हाल ही में श्री राम जन्मभूमि(Ram Mandir) तीर्थ क्षेत्र के महासचिव “चंपत राय” ने बताया क‍ि मंद‍िर का प्रथम तल इस साल अक्टूबर तक बनकर तैयार हो जाएगा।अभी गर्भ गृह के बनने में थोड़ा वक़्त है इसका निर्माण जनवरी 2024 में हो जायेगा। हम आपको मंद‍िर की ताजा तस्‍वीरों से रूबरू कराने जा रहे हैं।

Ayodhya Ram mandir Photo
Ayodhya Ram mandir Photo

राम लला मंद‍िर निर्माण क्षेत्र में राजस्‍थान से आए पत्‍थरों पर कारीगर ड‍िजाइन उकेर रहे हैं। खूबसरती के साथ एक एक पत्‍थर को मंद‍िर में लगाने के ल‍िए तैयार क‍िया जा रहा है।महासचिव चंपत राय ने बताया क‍ि मंद‍िर न‍िर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। गर्भगृह आसपास की दीवारें चारो तैयार हो गई हैं। मंद‍िर की भाषा में इन दीवारों को मनडोवर कहा गया है। ये दीवार भी पत्‍थरों की ऊंचाई के साथ एक साथ ऊपर चल रही हैं।

गर्भ गृह के बाहर लोगो के परिकर्मा के लिए भी निर्माण भी तेजी से चल रहा है। इनकी दीवारों का काम भी एक साथ चल रहा है। गर्भगृह में खंभे, खंभे के चारो ओर दीवार और दीवार के चारो ओर पर‍िक्रमा मार्ग तीनों एक साथ ऊपर जा रहे हैं।

Ram Mandir Garbh Griha

अभी तक आप फोटो में गर्भ गृह की फोटो में निर्माण को सफेद पत्‍थर के रूप में देख सकते है।वो मार्बल है। मकराना का व्‍हाइट मार्बल। मैं उसको कहूंगा क्‍लास वन यानी बेस्‍ट क्‍वाल‍िटी का मार्बल है। गर्भगृह की दीवारें भी मार्बल की होंंगी। खंभे भी मार्बल के होंगे और फर्श भी मार्बल का ही होगा।

गर्भगृह को छोड़कर अतर‍िक्‍त पांच मंडप और होंगे। तीन मंडप प्रवेश द्वार से गर्भगृह की ओर और दो मंडप अगल-बगल हैं। उन्‍हें कीर्तन मंडप कहा गया है। मंडपो के नाम पहचान करने के ल‍िए अलग अलग रखे गए हैं। महासचि‍व चंपत राय ने कहा क‍ि अगर प्रथम तल की बात करें तो काम बहुत संतोषजनक है। हमारे कारीगर द‍िन रात मेहनत कर रहे हैं।

Leave a Reply

Rakul Preet Singh’s Thick & Long Haircare Routine Adaa Khann: Amazing Blouse Designs Inspired by Adaa Khann Pranitha: These slinky tops are a part of Pranitha Subhash’s wardrobe. Janhvi Kapoor: Earrings that are inspired by Janhvi Kapoor and suitable to wear with a saree. Sara Ali Khan: Modern Hairstyles Inspired by Sara Ali Khan Can Make You Stand Out
%d bloggers like this: