

BANK HOLIDAYS DECEMBER 2022
अगर आपका कोई बैंक से सम्बंधित कार्य अधूरा है तो उसे शीघ्र ही पूरा कर ले क्योकि। दिसंबर माह में बैंको की 13 दिवस छुट्टी(BANK HOLIDAYS 2022) रहेगी।अगर आप भी किसी बैंक से सम्बंधित कार्य को अगले महीने के लिए टाल रहे है तो आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अब नवंबर के महीना खत्म होने में कुछ ही दिन बचा हुआ है। इस दौरान आप ऑनलाइन बैंकिंग और ऑनलाइन सेवाएं को बिना किसी परेशानी के उपयोग कर पाएंगे।
आरबीआइ(RBI) द्वारा जारी किए गए दिसंबर महीने के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार,आरबीआई ने अपने कैलेंडर में बड़े त्योहारों जैसे क्रिसमस और गुरु गोविंद सिंह के जन्मदिन के साथ-साथ राज्यों में पड़ने वाले उत्सवों को लेकर की गई छुट्टियां भी शामिल हैं। ऐसे में किसी बैंकिंग कार्य के लिए निकलने से पहले दिसंबर में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट को देखना काफी आवश्यक है।इससे आपको निरास होकर नहीं लौटना पड़ेगा ।

इन तारीखों पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।BANK HOLIDAYS DECEMBER 2022
- 3 दिंसबर 2022 – शनिवार को सेंट जेवियर फीस्ट के कारण गोवा में बैंक बंद रहेंगे।
- 4 दिसंबर 2022: रविवार
- 10 दिसंबर 2022: शनिवार
- 11 दिसंबर 2022 : रविवार
- 12 दिंसबर 2022- सोमवार के पा-तगान नेंगमिंजा संगम पर मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
- 18 दिसंबर 2022 : रविवार
- 19 दिंसबर 2022- सोमवार को गोवा लिवरेशन डे के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।
- 24 दिसंबर 2022 : शनिवार- क्रिसमम और चौथा शनिवार
- 25 दिसंबर 2022 : रविवार
- 26 दिंसबर 2022 – सोमवार को सिक्किम,मिजोरम,मेघालय में लासूंग,नामसूंग के कारण बैंक बंद रहेंगे।
- 29 दिंसबर 2022 – गुरुवार को गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्मदिन पर चंडीगढ़ में बैंक बंद रहेंगे।
- 30 दिंसबर 2022- शुक्रवार को मेघालय में यू कियांग नंगवाह पर बैंक बंद रहेंगे।
- 31 दिंसबर 2022 – शनिवार को मिजोरम में नववर्ष की पूर्व संध्या पर बैंक बंद रहेंगे।