WORLD POPULATION:आबादी को लेकर UN ने भारत को चेताया।15 नवंबर को बनेगा जनसंख्या का नया रिकॉर्ड।

Spread the love

READ MORE ARTICLE

8 BILLION INDIA POPULATION|WORLD POPULATION

INDIA POPULATION NEW RECORD

आज के समय में अगर हम देखे तो दुनिया की आबादी लगातार बढ़ रही है। और यह काफी चिंताजनक है। और इसे ही हम लोग कई बार जनसंख्या विस्फोट भी कहते है।अब यह जनसँख्या एक बड़ी समस्या के रूप में उभरता जा रहा है । और इस समय जनसँख्या एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रहा है।

संयुक्त राष्ट्र(UNITED NATION) की एक रिपोर्ट (UN Report on Population)के अनुसार इस साल 15 नवंबर को विश्व की जनसंख्या 800 करोड़(8 BILLION) तक पहुंच जाएगी। संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के अनुसार 2030 में विश्व की जनसंख्या बढ़कर लगभग 850 करोड़ तक हो सकती है अगर इसे न रोका गया तो। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2050 तक जनसंख्या में अनुमानित आधे से अधिक वृद्धि केवल आठ देशों में केंद्रित होगी। हालांकि, एजेंसी ने यह भी कहा कि 1950 के बाद पहली बार 2020 में वैश्विक जनसंख्या वृद्धि एक प्रतिशत से नीचे गिर गई।

8 BILLION POLLUTION|UNITED NATION POPULATION REPORT

चीन(CHINA) को जल्द ही भारत(INDIA) पीछे छोड़ सकता है।

UNITED NATION ने भारत को चेताते हुए कहा की भारत जल्द ही 2023 में चीन को पछाड़कर भारत (India Total population) दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा। इस वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस पर संयुक्त राष्ट्र विश्व जनसंख्या संभावना 2022 में इस बात खुलासा किया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2050 तक जनसंख्या में अनुमानित आधे से अधिक वृद्धि केवल आठ देशों में केंद्रित होगी जिसमें भारत भी शामिल है। इसके अलावा इथियोपिया , मिस्र, कांगो , पाकिस्तान , नाइजीरिया , फिलीपींस और तंजानिया देश सूची में हैं।

UNITED NATION POPULATION REPORT

CLICK HERE TO CHECK

संयुक्त राष्ट्र के नवीनतम अनुमानों के अनुसार, विश्व की जनसंख्या 2030 में लगभग 8.5 बिलियन, 2050 में 9.7 बिलियन और फिर 2080 के दौरान लगभग 10.4 बिलियन तक बढ़ सकती है और 2100 तक उस स्तर पर रहने की उम्मीद है।


उप-सहारा अफ्रीकी देशों के बहुमत, साथ ही साथ एशिया, लैटिन अमेरिका और कैरिबियन के कुछ क्षेत्रों ने हाल ही में प्रजनन क्षमता में गिरावट के परिणामस्वरूप “जनसांख्यिकीय लाभांश” का अनुभव किया है। कामकाजी उम्र की आबादी (25 से 64 वर्ष की आयु) के अनुपात में यह वृद्धि प्रति व्यक्ति त्वरित आर्थिक विकास का अवसर प्रस्तुत करती है।

Leave a Reply

Rakul Preet Singh’s Thick & Long Haircare Routine Adaa Khann: Amazing Blouse Designs Inspired by Adaa Khann Pranitha: These slinky tops are a part of Pranitha Subhash’s wardrobe. Janhvi Kapoor: Earrings that are inspired by Janhvi Kapoor and suitable to wear with a saree. Sara Ali Khan: Modern Hairstyles Inspired by Sara Ali Khan Can Make You Stand Out
%d bloggers like this: