

UPSC क्यों नहीं बढाती आईएएस की वैकेंसी।
UPSC:भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 1,472, भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में 864 और भारतीय वन सेवा (IFS) में 1,057 रिक्तियां हैं।लोकसभा में बुधवार को इस बात की जानकारी दी गई। केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक लिखित उत्तर में कहा कि “1 जनवरी, 2022 तक आईएएस अधिकारियों के 6,789, आईपीएस अधिकारियों की 4,984 और आईएफएस अधिकारियों के लिए 3,191 पद स्वीकृत थे”।
इनमें 5,317 आईएएस अधिकारी, 4,120 आईपीएस अधिकारी और 2,134 आईएफएस अधिकारी अपने पद पर थे। मंत्री ने कहा कि रिक्तियों का होना और भरना एक सतत प्रक्रिया है। केंद्र सरकार का प्रयास रहता है कि UPSC की वार्षिक परीक्षा प्रक्रिया के जरिए रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जाए।
सिविल सेवा परीक्षा से चयनित 91 अभ्यर्थियों को अभी तक कोई सेवा आवंटीत नहीं किया गया।
लोकसभा में बुधवार इस बात को बताया गया कि 2021 में CIVIL SERVICES परीक्षा के जरिए चुने गए 91 उम्मीदवारों को कोई सरकारी सेवा आवंटित अभी तक नहीं किया गया है। बुधवार को लोकसभा को सूचित किया गया की 2021 में सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से चुने गए 91 उम्मीदवारों को कोई सरकारी सेवा अभी तक आवंटित नहीं किया गया है।