मोरपंख के महत्त्व के बारे में वास्तु शास्त्र में बताया गया है। भगवान श्रीकृष्ण के प्रिय मोरपंख को घर में रखना शुभ होता है। तो आइये जानते है मोरपंख के महत्व के बारे में।
धार्मिक मान्यतया के अनुसार घर के आग्नेय कोण में मोर पंख लगाने से वास्तु दोस ठीक हो जाता है।
वो घर जहा बांसुरी रखी होती है वहां के लोगो में प्रेम और सद्भावना हमेशा बनी रहती है इसके साथ कान्हा की कृपा बानी रहती है और जीवन के सभी दुखो का नाश होकर जीवन खुशियों में बदलने लगता है।
जिस घर में या मंदिर में बंसी और मोरपंख होती है, वहां हमेशा परिवारजनों में प्रेम और धन आदि की कोई कमी नहीं होती है।
अगर किसी कारणवश वैवाहिक लोगो के जीवन में तनाव चल रहा है तो, वे अपने शयनकक्ष में मोरपंख रखे। इससे पति -पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा।
अगर राहु के कारण नौकरी और व्यवसाय में परेशान है तो एक मोरपंख को आप घर के पूर्व और पश्चिम दीवार पर लगाए।