कही आप नकली गुड़ तो नहीं खा रहे है ,ऐसे करे पहचान।

नकली गुड़

गुड़ का सेवन करना शरीर के लिए बहुत  फायदेमंद माना  जाता है।लेकिन मिलावटी और केमिकल वाले गुड़  हमारे सेहत के लिए  बहुत नुकसानदायक है।

कैसे पहचाने

असली और नकली गुड़ की पहचान करना बेहद मुश्किल होता है। आइये असली और नकली गुड़ पहचानने का बेहद आसान ट्रिक जानते है

रंग से पहचाने 

रंगो से भी गुड़ की पहचान की जा सकती है जैसे पीले और सफ़ेद गुड़ केमिकल युक्त हो सकते है। असली गुड़ का रंग डार्क ब्राउन या फिर काला होता है।

पानी में घुलनशील।

गुड़ को पानी में घोलने पर भी नकली और असली की पहचान की जा सकती है। नकली गुड़ पानी में घोलने पर क्रिस्टल के रूप में नीचे बैठ जाता है।

स्वाद से पहचाने

नकली गुड़ में कैल्शियम कार्बोनेट और सोडियम बाई कारबोनेट की मिलावट होती है। इन केमिकल की होने की वजह से गुड़ का स्वाद नमकीन और कड़वा हो सकता है।

पीला या सफ़ेद गुड़ 

पीला या सफ़ेद रंग का गुड़ केमिकल को उजागर करते है जिसे गुड़ का लुक अच्छा करने के लिए कैल्शियम कार्बोनेट की पोलिश की जाती है।