रात को सोने से पांच से सात मिनट पहले निम्बू और गुलाब जल को मिलाकर चेहरे पर लगाए इसके बाद चेहरे को ठन्डे पानी से धो ले।
निम्बू और मलाई को मिलाकर चेहरे पर लगाने से झुर्रिया कम होती है। फेस पैक सूखने के बाद अच्छे से धो ले।
एजिंग को कम करने के लिए निम्बू,एलोवेरा जेल और शहद को एक साथ मिलाकर चेहरे पर लगाए और लगाने के 15 मिनट बाद इसे धो ले।
निम्बू और चीनी को मिलाकर चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक मसाज करे और गुनगुने पानी से चेहरे को धो ले।
निम्बू का रस झुर्रियों को कम करने और टैनिंग को कम करने में काफी मददगार है।