New Year और Christmas पर इन जगहों पर छुटियाँ मना सकते है।
By Vikas Singh
December 13,2022
Taj mahal
अगर आप भी नए साल और क्रिसमस पर कही जाने का प्लान बना रहे है तो ताज महल आपके लिए एक अच्छ विकल्प हो सकता है । ताजमहल भारत के आगरा शहर में स्थित एक विश्व धरोहर मक़बरा है।
मसूरी भारत के उत्तराखण्ड राज्य का एक पर्वतीय नगर है, जिसे पर्वतों की रानी भी कहा जाता है।देहरादून से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित, मसूरी उन स्थानों में से एक है जहाॅं लोग बार-बार आते जाते हैं।यह विकल्प आपके लिए काफी अच्छा हो सकता है।
अगर आप प्रकृति को करीब से देखना चाहते है और आप इस भीड़ भाड़ की दुनिया से तंग आ गए है तो जब भी आपको समय मिले एक बार Dzukou Valley(ज़ूकू वैली) जरूर घूमे। यहाँ प्रकृति के कई खूबसूरत रूप को आप देखेंगे।
अगर आप अपने फॅमिली या खुद रोमांचक जगह पर घूमने का प्लान बना रहे है तो आप उत्तराखण्ड स्थित जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क जा इसका अनुभव कर सकते है। यह पार्क नैनीताल जिले के रामनगर नगर के पास स्थित है।
अगर आप भी बिहार के किसी ज़िला में रहते है तो आप यहाँ अपने परिवार को इसके इतिहास से रूबरू करवा सकते है। यह स्टेचू बिहार के बोधगया नामक गांव में स्थित है। जिसका गहरा ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है। यहाँ महात्मा बुद्ध को बोधि वृक्ष के तले ज्ञान प्राप्त हुआ था।
अगर आप अभी तक बीच पर नहीं गए है और यदि आने वाले समय में जाने का सोच रहे है तो आप गोवा बीच और देश के कई अन्य बीच पर जा सकते है। इसके लिए आपको फ्लाइट की टिकट भी काफी सही रेट पर मिल जाएगी।
इस नए साल और क्रिसमस पर कही पहाड़ी क्षेत्रो में जाकर बर्फ़बारी का लुफ्त उठाना चाहते है और आप भारत के पूर्वी क्षेत्र या उसके आस पास में रहते है तो आप अरुणांचल प्रदेश के तवांग जा सकते है।
मित्रो भगवान का हमारे जीवन में काफी बाद योगदान होता है। सुख और दुःख में हम सभी अपने प्रभु को याद करते है। आप भगवान से आने वाले साल के अच्छी कामना के लिए वाराणस में जाकर मंदिर और घाट घूम सकते है।
मुन्नार भारत के केरल राज्य में पश्चिमी घाट पर्वत श्रृंखला का एक शहर है। ब्रिटिश राज के अभिजात वर्ग के लिए एक हिल स्टेशन और पूर्व रिसॉर्ट, यह 19 वीं शताब्दी के अंत में स्थापित चाय के बागानों से घिरी हुई पहाड़ियों से घिरा हुआ है।
अजन्ता गुफाएँ महाराष्ट्र, भारत में स्थित तकरीबन 29 चट्टानों को काटकर बना बौद्ध स्मारक गुफाएँ जो द्वितीय शताब्दी ई॰पू॰ के हैं। यहाँ बौद्ध धर्म से सम्बन्धित चित्रण एवम् शिल्पकारी के उत्कृष्ट नमूने मिलते हैं। इनके साथ ही सजीव चित्रण भी मिलते हैं।
दार्जिलिंग हिमालय की तलहटी में भारत के पश्चिम बंगाल राज्य का एक शहर है। ब्रिटिश राज अभिजात वर्ग के लिए एक बार एक ग्रीष्मकालीन सहारा, यह नैरो-गेज दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे, या "टॉय ट्रेन" का टर्मिनस बना हुआ है, जो 1881 में पूरा हुआ था।
मैसूर पैलेस, जिसे अंबा विलास पैलेस के नाम से भी जाना जाता है, एक ऐतिहासिक महल और शाही निवास है। यह महल कर्णाटक के मैसूर में स्थित है। इस महल को देखने काफी पर्यटक बाहरी देश से भी आते है।